• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जालोर-ओवरब्रिज पर बलेनो और टाटा अल्ट्रोज़ की भीड़तः एक कम्पाउडर की मौत, दो घायल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 18, 2026
in Local
0
जालोर-ओवरब्रिज पर बलेनो और टाटा अल्ट्रोज़ की भीड़तः एक कम्पाउडर की मौत, दो घायल

PALI SIROHI ONLINE

जालोर में शुक्रवार शाम लेटा रेलवे ब्रिज पर दो कारों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसे में घायल कंपाउंडर अशोक कुमार शर्मा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीछे से आई कार ने मारी टक्कर

पुलिस के अनुसार जालोर की आशापूर्णा कॉलोनी निवासी कंपाउंडर अशोक कुमार शर्मा (72) पुत्र सुगनचंद शर्मा हरजी स्थित क्लिनिक से शुक्रवार शाम टाटा अल्ट्रोज कार से घर लौट रहे थे।

शाम करीब 7:30 बजे उनकी कार लेटा रेलवे ब्रिज पर पहुंची। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बलेनो कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

स्पीड से कार दो बार दीवार से टकराई

टक्कर के बाद अल्ट्रोज कार ब्रिज की सुरक्षा दीवार (स्पीडी/पैरापेट) से दो बार टकराई। हादसे में कार आगे और पीछे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद अशोक शर्मा बेहोश हो गए।दो अन्य लोग भी घायल

हादसे में बलेनो कार में सवार जालोर के गौड़जी निवासी विक्रम कुमार (35) पुत्र पुखराज जीनगर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका जालोर ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।

वहीं आहोर के हडमतगढ़ निवासी विक्रम कुमार मेघवाल को भी हल्की चोटें आई हैं।अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हादसे के बाद बलेनो कार चालक वाहन लेकर जालोर ट्रॉमा सेंटर पहुंच गया।

सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लिया। पुलिस ने अल्ट्रोज कार में सवार अशोक शर्मा को भी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आज होगा पोस्टमार्टम

पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Previous Post

जालोर-मम्मी-पापा मुझे माफ करना’ लिखकर युवक ने किया सुसाइड: ऑफिस में फंदा लगाया; मामा के पास काम करता था

Next Post

रानी-भामाशाहश्री युगराजजी जैन ने विद्यार्थियों को भेंट कीं 500 नोटबुक और 9 पालनहार की शाला फीस…

Next Post
रानी-भामाशाहश्री युगराजजी जैन ने विद्यार्थियों को भेंट कीं 500 नोटबुक और 9 पालनहार की शाला फीस…

रानी-भामाशाहश्री युगराजजी जैन ने विद्यार्थियों को भेंट कीं 500 नोटबुक और 9 पालनहार की शाला फीस…

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page