• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-फैक्ट्री में लिफ्ट गिरने से गेटमैन की मौतः परिजन बोले- मालिकों ने सबूत मिटाने का प्रयास किया; मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 18, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली के पूनायता औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में शुक्रवार को हुए दर्दनाक हादसे में गेटमैन भेराराम जाट की लिफ्ट गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए उचित कानूनी कार्रवाई और मृतक परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम करवाने से इनकार कर दिया और मॉर्च्यूरी के बाहर धरने पर बैठ गए।

जानकारी के अनुसार, रोहट क्षेत्र के काला पीपल की ढाणीनिवासी और वर्तमान में शहर के महाराणा प्रताप सर्किल के निकट रहने वाले भेराराम (52) पुत्र मगाराम जाट पूनायता औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्रांजुल फैक्ट्री में गेटमैन के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार दोपहर किसी कार्य से फैक्ट्री की लिफ्ट के पास गए थे। इस दौरान उनके ऊपर लिफ्ट गिर गई। हादसे में कमर के नीचे का हिस्सा लिफ्ट के नीचे दब गया। उन्हें तत्काल बांगड़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री मालिक ने हादसे से जुड़े सबूत मिटाने का प्रयास किया। हालांकि, इस संबंध में पुलिस या प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पोस्टमॉर्टम करवाने से किया इनकार

हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और समाज के लोग अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने मृतक परिवार को उचित मुआवजा, दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की। मांगें पूरी होने तक परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया और मॉर्च्यूरी के बाहर धरने पर बैठ गए।

तीन बच्चों और 90 वर्षीय मां का था एकमात्र सहारा

भेराराम की पत्नी का करीब छह वर्ष पहले निधन हो चुका था। परिवार में 12वीं कक्षा में पढ़ रहे दो बेटे अंकित और नरेंद्र के अलावा एक बेटी पूजा है, जो फिलहाल अपने ननिहाल में पढ़ाई कर रही है। घर की जिम्मेदारी संभालने वाले भेराराम ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। घर में 90 वर्षीय बुजुर्ग मां झमकूदेवी भी हैं, जो बच्चों की देखभाल करती हैं। बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

Previous Post

सुमेरपूर मंडी में किराणा भाव पढे

Next Post

जालोर-मम्मी-पापा मुझे माफ करना’ लिखकर युवक ने किया सुसाइड: ऑफिस में फंदा लगाया; मामा के पास काम करता था

Next Post

जालोर-मम्मी-पापा मुझे माफ करना' लिखकर युवक ने किया सुसाइड: ऑफिस में फंदा लगाया; मामा के पास काम करता था

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page