PALI SIROHI ONLINE
बेड़ा के निकट जूना बेड़ा स्थित प्राचीन ईश्लेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार को 15वां ध्वजा महोत्सव श्रद्धा, आस्था एवं विधि-विधान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया तथा सुबह से ही शिव परिवार के धार्मिक अनुष्ठान, पंचामृत अभिषेक एवं विशेष पूजन का आयोजन हुआ। पूजन के दौरान भगवान शिव का फल, नैवेद्य, अक्षत, केसर, चंदन, जल, वस्त्र, श्रीफल, धूप एवं दीप से विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। ध्वजा पूजा के पश्चात मंदिर के शिखर पर कायमी ध्वजा लाभार्थी परिवार के भोपाल सिंह चौहान, पूर्व उपप्रधान महावीर सिंह चौहान, महेंद्र सिंह चौहान एवं गोविंद सिंह चौहान सहित परिवारजन ग्रामीण जन उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के साथ मंदिर शिखर पर नई ध्वजा लहराई, जिसके बाद आरती, पूजन-वंदन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान विधिवत संपन्न हुए।
पूर्व उपप्रधान महावीर सिंह चौहान ने बताया कि मंदिर की ध्वजा का विशेष धार्मिक महत्व है। शिखर पर ध्व
इस अवसर पर दिनेश राव, मुकेश सोनी चामुंडेरी, देवी सिंह चौहान, महावीर कुमावत, वनाराम मीणा, नगाराम देवासी सहित बेड़ा, जूना बेड़ा, रेला एवं आसपास के गांवों ग्रामीण जन शामिल रहे


