PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
रास्ता रोककर मारपीट, गाली-गलौज और सोने की चेन छीनने का आरोप; तीन के खिलाफ मामला दर्ज
रानी। रानी पुलिस थाने में एक युवक के साथ रास्ता रोककर मारपीट करने, गाली-गलौज करने तथा गले में पहनी सोने की चेन छीनकर ले जाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीन आरोपितों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, नरपत सिंह पुत्र शैतान सिंह, जाति चारण, निवासी उंदरथल, थाना सादड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मोकमपुरा–रानी रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान तीन लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि तीनों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और गले में पहनी सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।
पीड़ित की रिपोर्ट पर रानी पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है तथा घटनास्थल सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


