• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

मादा ग्राम में कृषि भूमि पर अवैध बजरी खनन का सादड़ी थाने में मामला दर्ज

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 16, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

नगराज वैष्णव

खेत में घुसकर अवैध बजरी खनन का आरोप, सादड़ी थाने में मामला दर्ज

सादड़ी। सादड़ी पुलिस थाने में कृषि भूमि में अनधिकृत रूप से प्रवेश कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से अवैध बजरी खनन करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मादा गांव निवासी घीसू सिंह पुत्र रूप सिंह राजपुरोहित ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी कृषि भूमि में बिना अनुमति एक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर प्रवेश किया गया और वहां से अवैध रूप से बजरी का खनन किया गया। इस घटना से उनकी भूमि को नुकसान पहुंचा है।

प्रार्थी की शिकायत के आधार पर सादड़ी पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट में बताए गए ट्रैक्टर नंबर के आधार पर पुलिस वाहन एवं उसके चालक की पहचान कर मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

बाली थाने में महिला ने मारपीट का मामला दर्ज कराया

Next Post

रानी मोकमपुरा रोड पर युवक से मारपीट कर सोने की चेन ले जाने का तीन लोगो के विरुद्ध मामला दर्ज

Next Post

रानी मोकमपुरा रोड पर युवक से मारपीट कर सोने की चेन ले जाने का तीन लोगो के विरुद्ध मामला दर्ज

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page