PALI SIROHI ONLINE
कोठार गांव में शांति भंग के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, नाना पुलिस की कार्रवाई जारी
पाली। बाली उपखंड के नाना थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कोठार गांव से दो युवकों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।
नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा ने बताया कि रामाराम पुत्र सूजाराम देवासी निवासी कोठार एवं टीकमाराम पुत्र पीराराम निवासी कोठार को कोठार गांव में शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
थानाधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई पाली जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन, बाली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैन सिंह महेचा तथा सुमेरपुर डीएसपी जितेंद्र सिंह के निर्देशन में की गई। नाना पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, शराब पीकर तेज गति से वाहन चलाने वालों, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों तथा कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है।
उन्होंने बताया कि नाना थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, तेज गति से वाहन चलाने वालों तथा गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ नाना पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।


