• March 22, 2026

सुमेरपुर-दिन दहाड़े अस्पताल से बेडा के युवक की बाइक चोरी

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

सुमेरपुर में दिनदहाड़े बाइक चोरी का मामला आया सामने सुमेरपुर के भगवान महावीर हॉस्पिटल प्रांगण से बाइक हुई चोरी पीड़ित अशोक कुमार पुत्र पुनाराम जाति मेघवाल निवासी बेड़ा ने बताया कि वह उपचार के लिए भगवान महावीर हॉस्पिटल आया था बाइक खड़ी कर चिकित्सालय में जांच करवाने गया जहां से जांच करवा कर पुनः घर जाने के लिए अस्पताल से बाहर आया तो बाइक गायब मिली बाइक नहीं मिलने के चलते काफी देर अस्पताल प्रांगण में तलाश की परंतु नहीं मिलने पर मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर
RJ 22 GS 0349 जो हितेश कुमार पुत्र पुनाराम जाति मेघवाल निवासी बेड़ा के नाम से पंजीकृत है पीड़ित ने सुमेरपुर थाने में बाइक चोरी का मामला दर्ज करवाया पुलिस बाइक चोरी की तलाश में लगी हुई है।
गोरतलब है कि क्षेत्र में चोरियों की वारदात निरंतर बढ़ती जा रही है जो आमजन के लिए चिंता का विषय है।

About The Author

You cannot copy content of this page