• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

धनपतराज सांखला की आईपीएस में पद्दोन्नति, आरपीएस अधिकारी के तौर पर छबड़ा, सांचौर, बाड़मेर, फलोदी और जयपुर में दी सेवाएं

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 16, 2026
in Local
0
धनपतराज सांखला की आईपीएस में पद्दोन्नति, आरपीएस अधिकारी के तौर पर छबड़ा, सांचौर, बाड़मेर, फलोदी और जयपुर में दी सेवाएं

PALI SIROHI ONLINE

सोजत। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने राजस्थान पुलिस सेवा के छह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में पदोन्नत किया है। इनमें सोजत निवासी धनपतराज सांखला का नाम भी शामिल है। आईपीएस बनने के बाद सोजत स्थित उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

धनपतराज सांखला अपनी शिक्षा में मेधावी रहे हैं। उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई सोजत से की और स्नातक जोधपुर से पूरा किया। उन्होंने एमए इकोनॉमिक्स में गोल्ड मेडल भी हासिल किया है। उनके पिता ढगलाराम सांखला सोजत के एक प्रमुख व्यवसायी और ट्रांसपोर्टर हैं।

1998 में आरपीएस में चयन

धनपतराज सांखला का चयन वर्ष 1998 में राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) में हुआ था। आरपीएस अधिकारी के तौर पर उन्होंने छबड़ा, सांचौर, बाड़मेर, फलोदी और जयपुर यातायात में सर्कल ऑफिसर के पद पर सेवाएं दीं।

वर्ष 2010 में उन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के पद पर पदोन्नत किया गया। इस दौरान उन्होंने जयपुर पुलिस कमिश्नरेट, सीआईडी सीबी, एसीबी, नीम का थाना और मुख्यमंत्री सतर्कता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य किया।

वर्तमान में वे राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर में सहायक निदेशक (प्रशासन) के पद पर कार्यरत हैं। इसी साल गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें ‘पुलिस पदक’ से सम्मानित किया था।

Previous Post

सोमेसर रेलवे स्टेशन का पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से करेंगे शुभारंभ, मंत्री,प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विधायक भी रहेंगे मौजूद

Next Post

पाली-निविदा नर्सेज ने महामहिम राज्यपाल को पोस्टकार्ड लिखकर मांगी इच्छा मृत्यु

Next Post
पाली-निविदा नर्सेज ने महामहिम राज्यपाल को पोस्टकार्ड लिखकर मांगी इच्छा मृत्यु

पाली-निविदा नर्सेज ने महामहिम राज्यपाल को पोस्टकार्ड लिखकर मांगी इच्छा मृत्यु

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page