• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

एक साल से फरार 20 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तारः फर्जी नंबर प्लेट बनवाते हुए पकड़ा गया; जालोर के बागोड़ा में ANTF की कार्रवाई

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 16, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बुधवार को ‘ऑपरेशन टटपुंजिया 5.0’ के तहत फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। टीम ने एक साल से फरार तस्कर हनुमानराम पुत्र भाखराराम विश्नोई (36), निवासी जोगाऊ, थाना झाब, जिला जालोर, को बागोड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी पर जालोर पुलिस ने 20 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।जांच में सामने आया कि हनुमानराम ने बीए और बीएसटीसी की पढ़ाई के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर उसने टेंट हाउस और पानी प्लांट का व्यवसाय शुरू किया। कम आमदनी होने पर वह तस्करों के संपर्क में आया और लालच में आकर डोडा पोस्त व अफीम की सप्लाई करने लगा। बाद में वह मध्यप्रदेश से मादक पदार्थ लाकर जालोर जिले में सप्लाई करने लगा।पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ साल 2023 से एनडीपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। फरारी के दौरान वह जैसलमेर, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में छिपकर रह रहा था। वह अपना मोबाइल बंद रखता था और बातचीत के लिए दूसरों के फोन का इस्तेमाल करता था, ताकि पुलिस की नजर से बच सके।

फर्जी नंबर प्लेट बनवा रहा था, पकड़ा गया

ANTF को सूचना मिली थी कि आरोपी परिवार के साथ बालाजी मंदिर में प्रसादी कार्यक्रम में आने वाला है। टीम ने निगरानी की, लेकिन आरोपी वहां से निकल गया। पीछा करते हुए टीम बागोड़ा पहुंची, जहां वह एक दुकान पर फर्जी नंबर प्लेट बनवाता मिला। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

आईजी विकास कुमार ने बताया कि राज्य में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।

Previous Post

भीनमाल में ट्रैक्टर-पिकअप की भिड़ंत, 9 साल के मासूम की मौतः गुजरात से सुंधामाता आए थे श्रद्धालु, 14 लोग घायल

Next Post

आबूरोड में कार पर पत्थरबाजी, ड्राइवर गंभीर घायलः गाड़ी में सवार सभी पर्यटक सुरक्षित, सदर थाने से सिर्फ 500 मीटर दूर हुई घटना

Next Post
आबूरोड में कार पर पत्थरबाजी, ड्राइवर गंभीर घायलः गाड़ी में सवार सभी पर्यटक सुरक्षित, सदर थाने से सिर्फ 500 मीटर दूर हुई घटना

आबूरोड में कार पर पत्थरबाजी, ड्राइवर गंभीर घायलः गाड़ी में सवार सभी पर्यटक सुरक्षित, सदर थाने से सिर्फ 500 मीटर दूर हुई घटना

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page