• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

अचलगढ़ में लेपर्ड ने युवक को नोचा गर्दन पर थे 9 घाँव, युवक की हुई मौत

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 22, 2026
in Local
0
अचलगढ़ में लेपर्ड ने युवक को नोचा गर्दन पर थे 9 घाँव, युवक की हुई मौत

PALI SIROHI ONLINE

माउंट आबू-अचलगढ़ वन क्षेत्र में पहली बार लेपर्ड के जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग के अनुसार इस क्षेत्र में लेपर्ड के हमले से मानव मृत्यु का यह पहला मामला माना जा रहा है।

घटना ओरिया वन क्षेत्र स्थित भृगु ऋषि आश्रम के पास शनिवार सुबह करीब 8 बजे सामने आई, जब एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। सूचना मिलते ही थाना अधिकारी दलपत सिंह राठौड़ और डीएफओ शुभम जैन टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान करवाई और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

मृतक की पहचान उदयपुर जिलेके खजूरिया गांव निवासी वालाराम (32) पुत्र नारायण गरासिया के रूप में हुई है। वह मजदूरी करता था और शुक्रवार शाम करीब 6 बजे अचलगढ़ की ओर गया था, जिसके बाद वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव देखा और वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। वनविभाग के अनुसार घटनास्थल का मंजर बेहद भयावह था। युवक के शरीर पर गहरे घाव थे और एक पैर शरीर से अलग मिला। पोस्टमार्टम करने वाले मेडिकल ऑफिसर डॉ. नवीन शर्मा ने बताया कि मृतक की गर्दन पर 9 दांतों के निशान पाए गए हैं। शरीर की धमनियां क्षतिग्रस्त होने से अत्यधिक रक्तस्त्राव हुआ, जो मौत का कारण बना।

Previous Post

पाली कलेक्ट्रेट के सामने खोला गया विधायक केंद्र, सप्ताह में दो दिन विधायक भीमराज भाटी क्ररेगे सुनवाई, स्टाफ नियुक्त

Next Post

नए पेंशन प्रावधानों के विरोध में 25 मार्च को काला दिवस

Next Post
नए पेंशन प्रावधानों के विरोध में 25 मार्च को काला दिवस

नए पेंशन प्रावधानों के विरोध में 25 मार्च को काला दिवस

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page