PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में मारू बंजारा समाज शिक्षा एवं विकास समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक हिम्मत नगर रेलवे स्टेशन स्थित समाज के सभा भवन में हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि साल 2025-26 में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।
इसके लिए 19 जुलाई को प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम किया जाएगा।अन्य प्रतिभागी भी होंगे सम्मानित
समिति ने बताया- समारोह में केवल मेधावी विद्यार्थियों ही नहीं, बल्कि खेल, स्काउट, एनसीसी और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वालों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा समाज के वर्तमान सरपंचों एवं प्रशासकों का भी सम्मान होगा।
बैठक में 18 जुलाई की सुबह 7 बजे सुल्तान स्कूल के विस्तार वन क्षेत्र में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। इस अभियान में समाज के सदस्य एवं युवा बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
रुपरेखा तैयार, जिम्मेदारियां सौंपी
समिति ने बताया कि दोनों कार्यक्रमों में आर्थिक सहयोग देने वाले भामाशाहों का भी सम्मान किया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई और आयोजन की जिम्मेदारियां तय की गई है।
बैठक में कल्याण पंवार, हरिश भाटी, श्याम पार्षद, विजय सोलंकी, अशोक पलियाल, इंदर पडियार, देव चावड़ा, श्याम राठौड़, सोहन राठौड़, रोशन पंवार, लक्ष्मण पडियार, पोपट मूण सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।

