• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

फालना सैलो कंपनी में मजदूरों का धरना जारीः कई दौर की वार्ता के बाद भी नहीं बनी बात, रात भर प्रदर्शन करते रहे मजदूर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 15, 2026
in Local
0
फालना सैलो कंपनी में मजदूरों का धरना जारीः कई दौर की वार्ता के बाद भी नहीं बनी बात, रात भर प्रदर्शन करते रहे मजदूर

PALI SIROHI ONLINE

फालना-पाली जिले के फालना स्थित सैलो कंपनी में मजदूरी वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर मजदूरों का धरना मंगलवार सुबह से जारी है। कंपनी प्रबंधन और मजदूरों के बीच देर रात तक कई दौर की वार्ता विफल रही।

कंपनी के मुख्य द्वार के बाहर हाईवे किनारे मजदूरों का धरना मंगलवार सुबह 8 बजे से शुरू हुआ। मजदूरों और प्रबंधन के बीच कई दौर की वार्ता हुई, लेकिन देर रात तक भी मांगों पर सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद मजदूरों ने धरना स्थल परही भोजन बनाया और खाया।

मजदूरी वृद्धि की मांग पर अड़े मजदूर

धरना दे रहे मजदूरों ने बताया कि कंपनी ने उनकी अन्य मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है, लेकिन मजदूरी वृद्धि की मुख्य मांग पर कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। इसी कारण वे रात भर धरने पर डटे रहे। मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि बुधवार को भी कंपनी प्रतिनिधिमंडल से संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। फालना पुलिस देर रात तक धरना स्थल पर मौजूद रही।

सांसद हनुमान बेनीवाल ने किया समर्थन

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने देर रात फेसबुक पोस्ट लिखकर धरना दे रहे मजदूरों का समर्थन किया। पोस्ट में उन्होंने कहा कि पाली जिले के फालना स्थित सैलो कंपनी में कार्यरत हजारों श्रमिक अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

बेनीवाल ने खेद व्यक्त किया कि किसी भी जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी ने अभी तक आंदोलित पक्ष से वार्ता नहीं की है।

Previous Post

सुमेरपुर मंडी में किराणा भाव पढे

Next Post

बंजारा समाज उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों का करेगा सम्मानः प्रतिभा सम्मान समारोह 19 को; स्टूडेंट, खिलाड़ी, भामाशाह होंगे सम्मानित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page