• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-ट्रैक्टर-पिकअप टक्कर में 13 वर्षीय बालिका की मौत, मजदूरी के लिए ट्रैक्टर में हरियाणा जा रहा था परिवार, चार घायल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 22, 2026
in Local
0
पाली-ट्रैक्टर-पिकअप टक्कर में 13 वर्षीय बालिका की मौत, मजदूरी के लिए ट्रैक्टर में हरियाणा जा रहा था परिवार, चार घायल

PALI SIROHI ONLINE

सोजत-सोजत के पास सांडिया गांव में नेशनल हाईवे 162 पर शुक्रवार देर रात एक पिकअप और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। हादसे में 13 साल की गोदावरी की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घटना देर रात करीब 2 बजे हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप से टकराकर ट्रैक्टर पलट गया। गोदावरी ट्रैक्टर के नीचे दब गई, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

मजदूरी के लिए हरियाणा जा रहा था परिवार

चंडावल थाने के सहायक उप निरीक्षक बलवीरसिंह चौधरी ने बताया – शिवपुर थाना क्षेत्र के भाटों की ढाणी निवासी कानाराम का परिवार अन्य लोगों के साथ ट्रैक्टर में सवार होकर मजदूरी के लिए हरियाणा जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही पिकअप ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सवार गोदावरी, पूजा, भगवान और कानाराम घायल हुए थे।

गोदावरी ने सोजत अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने मृतका के शव का पॉस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। क्षतिग्रस्त पिकअप को जब्त कर चंडावल थाने में खड़ा किया गया है। रात में ही क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर ट्रैफिक सुचारू कर दिया गया था।

Previous Post

राज्य मंत्री ओटाराम देवासी आज सिरोही जिले के दौरे पर रहेंगे

Next Post

पाली कलेक्ट्रेट के सामने खोला गया विधायक केंद्र, सप्ताह में दो दिन विधायक भीमराज भाटी क्ररेगे सुनवाई, स्टाफ नियुक्त

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page