PALI SIROHI ONLINE
मैष शुभ अंक 4, शुभ रंग बादामी: महत्वपूर्ण मामले में तुरंत फैसला लें। कार्यक्षेत्र में संपकों का लाभ मिल सकता है। दुविधा की स्थिति में रहेगी। धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बनेगा।
वृष शुभ अंक 5, शुभ रंग नीला: सफलता की राह आसान होगी। कार्यस्थल का विवाद सुलझेगा। अधिक खर्च के कारण नया कार्य शुरू करना पड़ सकता है। पारिवारिक आयोजन से खुशी मिलेगी। यात्रा के योग हैं।
कर्क;शुभ अंक 3, शुभ रंग जामुनी उलझे मामले सुलझेंगे। सफलता के लिए कार्यशैली में बदलाव करना पड़ सकता है। अनजानों पर भरोसा नुकसानदेह हो सकता है। धार्मिक खर्च के योग हैं। यात्रा टालना बेहतर है।
सिंह;शुभ अंक 7, शुभ रंग सफेद : पारिवारिक रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। मनपसंद काम नहीं मिलने से मन परेशान रहेगा। सामाजिक जीवन में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। यात्रा में थकान और आलस्य बना रहेगा। धैर्य रखें।
वृश्चिक;शुभ अंक 2, शुभ रंग फिरोजी ले-देकर काम करवाने की कोशिश करेंगे। प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय से अच्छा लाभ होगा। बिखरे कामों को समेटने में सफल रहेंगे। सेहत में सुधार से राहत मिलेगी। नया काम शुरू हो सकता है।।
तुला-शुभ अंक 1, शुभ रंग पीला : किसी बात पर परिवार में तनाव रहेगा। आपकी योजनाओं के लिए अनुकूल राह दिखेगी। साझेदारी की योजना बीच में छोड़नी पड़ सकती है। विरोधी सक्रिय और प्रबल होंगे।
मक्कर शुभ अंक 7, शुभ रंग लाल : टकराव के चलते मन अशांत रहेगा। काम की धीमी गति से नुकसान हो सकता है। मेहमानों के आने से घर में चहल-पहल रहेगी। उच्च शिक्षा के लिए मनपसंद संस्थान में प्रवेश मिलेगा।
मिथुनशुभ अंक 8, शुभ रंग गुलाबी : जो लोग विरोध कर रहे हैं, वे सहयोग करेंगे। धीमी शुरुआत के बाद भी कारोबार में सफलता मिलेगी। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। पारिवारिक विवाद सुलझ जाएगा।
कन्याशुभ अंक 6, शुभ रंग हरा : दौडधूप के बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। युवाओं को कार्यक्षेत्र में असुविधा होगी। व्यर्थ के कामों में समय-धन नष्ट होगा। मित्रों से मुलाकात होगी। वैचारिक मतभेदों के बावजूद काम आसान होगा।
धनु शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी जीवनसाथी के व्यवहार से मन उदास रहेगा। प्रतिभा दिखाने का सही अवसर मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा के नतीजों की चिंता हो सकती है। दुविधा में अपनों की सलाह यह दिखाएगी।
कुंभ शुभ अंक 3, शुभ रंग भूरा : मनचाहा काम मिलने से खुशी होगी। कामकाज में सुधार की संभावना है। आपकी सहजता का कुछ लोग फायदा उठाएंगे। भावुकता में लिए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। विवाद से बचें।
मीन शुभ अंक 6, शुभ रंग स्लेटी: कार्य विस्तार की योजना बन सकती है। कुछ लोग आपकी राह में अड़चनें डालेंगे। आत्मविश्वास से बात रखें, सहयोग मिलेगा। निजी कामों को प्राथमिकता देने में भलाई है। साख बढ़ेगी।

