• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड-चाकू मारकर युवक की हत्याः शराब पीने के दौरान हुआ विवाद, हमलावर फरार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 15, 2026
in Local
0
आबूरोड-चाकू मारकर युवक की हत्याः शराब पीने के दौरान हुआ विवाद, हमलावर फरार

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड-आबूरोड के लुनियापूरा क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आपसी कहासुनी के बाद हुए विवाद में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही शहर पुलिस मौके पर पहुंची।

पड़ोस में रहता था आरोपी

पुलिस के अनुसार, लुनियापूरा स्थित कोलीवास में रहने वाले रवि राणा पर पड़ोस में रहने वाले शिवा ने चाकू से हमला किया। दोनों युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरूहुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। हमले में रवि राणा की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना अधिकारी हरचंद देवासी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

शराब पीते समय हुई कहासुनी

थानाधिकारी हरचंद देवासी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसक विवाद में बदल गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी शिवा की तलाश शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Previous Post

पाली-नाड़ी में डूबा तैराक, 3 घंटे बाद बॉडी मिलीः किनारे बैठे साथियों ने सूचना दी, SDRF ने निकाला शव

Next Post

जिससे बेइंतहा मोहब्बत करता था, उसी को मार डाला; जंगल में फेंकी लाश, सबूत मिटाने की रची साजिश

Next Post
जिससे बेइंतहा मोहब्बत करता था, उसी को मार डाला; जंगल में फेंकी लाश, सबूत मिटाने की रची साजिश

जिससे बेइंतहा मोहब्बत करता था, उसी को मार डाला; जंगल में फेंकी लाश, सबूत मिटाने की रची साजिश

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page