PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
जल संसाधन विभाग सहायक अभियन्ता कार्यालय तखतगढ मे नवीन पदस्थापन जेईएन व एलडीसी ने संभाली जिम्मेदारी
तखतगढ 14 जुलाई (खीमाराम मेवाडा) हाल ही मे पीछले दिनो
राज्य सरकार के जल संसाधन विभाग द्वारा जारी तबादला आदेशों मे जल संसाधन उपखण्ड तखतगढ़ में रिक्त पदो पर अधिकारियों के पदस्थापन और स्थानांतरण करने के बाद मंगलवार दोपहर को जल संसाधन विभाग कोटडा से सहायक अभियंता कार्यालय तखतगढ़ मैं कनिष्ठ अभियंता रवींद्र कुमार एवं वृत्त पाली से एलडीसी गणेशाराम मीणा के तखतगढ पहुच ने पर सहायक अभियन्ता राकेश कुमार एव जवाई नहर खण्ड सुमेरपुर के कनिष्क अभियन्ता अशोक पूनिया, प्रताप सिंह चौहान साडेराव,सुभाष मुण्डण, अरविंद कुमार,सहित जल उपभोक्ता संगम अध्यक्ष व किसान परतिनिधियो द्वारा पुष्प माला पहनकर मिठाई खिलाकर पद ग्रहण करवाकर क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जबकी एक और नर्मदा नहर परियोजना, सांचौर से तखतगढ स्थानांतरण हुई कनिष्क अभियन्ता रसमीला सप्ताह भर बाद अपना कार्यभार संभालेगी।अब इन अधिकारियों की तखतगढ मे तैनाती होने से विभागीय कार्यों में गति मिलेगी साथ ही किसानो को भी अपनी समस्याए सुलझाने मे जल्द सहायता मिलेगी। इस अवसर पर जल उपभोक्ता संगम अध्यक्ष चेलाराम कुमावत, भीमसिंह बलाना,जबबरसिह चांदराई, अजीत व्यास,हेमाराम टांक, राजेन्द्र गेहलोत,वनाराम देवासी,नरेन्द्र कुमावत,पारस प्रजापत, रमेश मीणा सहित कई किसान मौजूद रहे।


