• March 22, 2026

पढे आपका साप्ताहिक राशिफ़ल

PALI SIROHI ONLINE

मेष;शुरुआत बेहतर होगी। कोई बड़ा लाभहो सकता है। सोमवार को धार्मिक यात्रा का योग है। मंगलवार एवं बुधवार को संपत्ति संबंधी मामले सुलझेंगे। गुरु एवं शुक्रवार को सम्मान प्राप्त होगा। शनिवार भी अच्छा दिन रहेगा।

तुला;चंद्र की दृष्टि से आरंभ होगा। प्रसन्नता प्राप्त होगी। मंगल एवं बुधवार को कठिनाइयां आ सकती हैं। गुरुवार एवं शुक्रवार को राहत प्राप्त होगी। शनिवार को पिता से लाभ मिलेगा। अटके धन की प्राप्ति हो सकती है।

वृषभ;सोमवार को सावधानी से कार्य करना होगा। मंगल की सुबह से तनाव समाप्त होगा। ऋण संबंधी समस्याओं का हल होगा। गुरु एवं शुक्रवार भी अच्छे दिन रहेंगे। योजनाएं सफल होंगी। शनिवार को कार्य समय पर होंगे।

वृश्चिक;रुका कार्य संपन्न होगा एवं खुशी के समाचार प्राप्त होंगे। मंगलवार एवं बुधवार को कार्य में तेजी रहेगी। गुरु एवं शुक्रवार को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। शनिवार की सुबह से आराम रहेगा।

मिथुन;आरंभ श्रेष्ठ होगा। पुराने परिचितों से मुलाकात होगी। मंगल एवं बुधवार से दिक्कत आ सकती है। गुरुवार एवं शुक्रवार से स्थितियां पक्ष की होने लगेंगी एवं सहयोग मिलने लगेगा। शनिवार सबसे अच्छा दिन रहेगा।

धनु;समय अच्छा व्यतीत होगा। संतान एवं अन्यों से सहयोग मिलेगा। मंगल एवं बुध को शत्रु हावी होने का प्रयास करेंगे। शुक्र की मध्य रात्रि से शनिवार तक का पूरा दिन बहुत अच्छा समय रहेगा। कार्य में सफलता मिलेगी।

कर्क;दशम चंद्र से कार्य की अधिकता रहेगी। मंगल एवं बुध को भाग्य का साथ मिलेगा। गुरु एवं शुक्रवार को व्यय बढ़ जाएंगे। मजाक में विवाद हो सकता है। शनिवार को परिवार के साथ वक्त गुजरेगा। आय में सुधार आएगा।

मकर;सोम एवं मंगल को धन की कमी रहेगी। बुधवार से प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। कोई विशेष कार्य बनने से हर्ष प्राप्त होगा। गुरुवार का दिन भी अच्छा व्यतीत होगा। शुक्र एवं शनिवार को कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी।

सिंह;चंद्रमा अनुकूल है। आय बेहतर बनी रहेगी। मेहमानों का आगमन हो सकता है। न्यायालयीन मामलों में सफलता की प्राप्ति होगी। गुरु एवं शुक्रवार को अटका धन मिलेगा। सप्ताहांत में कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें।

कुंभ;चंद्र अनुकूल है। लाभ की स्थिति बनी हुई है। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। मंगल एवं बुधवार को तनाव रहेगा। गुरु एवं शुक्रवार शांति से व्यतीत होंगे। शनिवार को आय में वृद्धि होगी। सहयोग की प्राप्ति होगी।

कन्या;आरंभ में कठिनाई हो सकती है। अनावश्यक विवाद भी होंगे। मंगलवार से वैभव में वृद्धि होगी। गुरु एवं शुक्रवार को भाग्य का साथ रहेगा। नए दोस्त मिलेंगे। शनिवार को कार्य की अधिकता हो सकती है।

मीन;बच्चों से उम्मीद पूरी होगी। मंगल एवं बुधवार को कार्यस्थल पर विवाद हो सकता है। गुरु एवं शुक्रवार को चिंता रहेगी। व्यय की अधिकता रहेगी एवं अनपेक्षित समस्याएं आ सकती हैं।

About The Author

You cannot copy content of this page