• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-टीचर भर्ती एग्जाम में मन्नत धागे और हेयर-बकल तक उतरवाएः अभ्यर्थियों को कड़ी जांच के बाद सेंटर्स में मिली एंट्री

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 14, 2026
in Local
0
पाली-टीचर भर्ती एग्जाम में मन्नत धागे और हेयर-बकल तक उतरवाएः अभ्यर्थियों को कड़ी जांच के बाद सेंटर्स में मिली एंट्री

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से वरिष्ठ अध्यापक (ग्रेड सेकंड) प्रतियोगी परीक्षा-2025 सोमवार को भी हुई।

परीक्षा के लिए 17 केंद्र बनाए गए, जहां कड़ी जांच के बाद अभ्यर्थियों को एंट्री दी गई। दोनों पारियों में रजिस्टर्ड 10878 अभ्यर्थियों में से 7732 अभ्यर्थियों में परीक्षा दी। 71.07 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। जिलेभर में नकल का कोई मामला सामने नहीं आया।दोनों पारियों में कड़ी जांच के बाद अभ्यर्थियों को एंट्री दी गई। एंट्री से पहले अभ्यर्थियों के पहने मन्नत के धागे खुलवाए गए। बालों में लगे बकल भी लड़कियों से खुलवाए गए। इसके साथ की मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद एंट्री दी गई। पहली पारी में पंजीकृत 5439 में से 3876 अभ्यर्थी (71.26 प्रतिशत) परीक्षा देने पहुंचे। दूसरी पारी में पंजीकृत 5439 में से 3856 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे, जो करीब 70.90 प्रतिशत रहा।

पहली पारी की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक हुई, जिसमें 9 बजे तक ही अभ्यर्थियों को एंट्री दी। दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 3 से शाम साढ़े 5 बजे तक हुई। यह परीक्षा प्रदेश के कई जिलों में 12 जुलाई से 18 जुलाई तक चलेगी।

Previous Post

पाली-जमानत पर बाहर आते ही बाइक चुरा ली:मोटरसाइकिल चोरी मामले में जेल में था; CCTV की मदद से पकड़ा गया

Next Post

एक साथ जलीं 3 भाइयों की चिताएं, फफक-फफककर रो पड़ा पूरा इलाका; हादसे में 5 घरों के बुझ गए चिराग

Next Post

एक साथ जलीं 3 भाइयों की चिताएं, फफक-फफककर रो पड़ा पूरा इलाका; हादसे में 5 घरों के बुझ गए चिराग

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page