• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-जमानत पर बाहर आते ही बाइक चुरा ली:मोटरसाइकिल चोरी मामले में जेल में था; CCTV की मदद से पकड़ा गया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 14, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में टीपी नगर थाना पुलिस ने बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में आरोपी बाइक चोरी के मामले में जेल गया था। जमानत पर रिहा होने के बाद टीपी नगर थाना क्षेत्र में श्रीराम हॉस्पिटल के सामने से बाइक चुरा ली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की पहचान कर उसे पकड़ा।

CCTV से लगा सुराग

टीपी नगर थाने के ASI भंडाराम ने बताया- पाली के पुरानाबस स्टैंड चारणियों का बास निवासी फिरोज खान पुत्र अयूब खान ने टीपी नगर थाने में रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि 23 जून 2026 की रात करीब 11 बजे श्रीराम हॉस्पिटल के सामने से उसकी बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की। CCTV फुटेज खंगाले और मामले में जांच शुरू की।

रिमांड पर लिया

शहर के सदर थाना क्षेत्र के मानपुरा भाकरी निवासी 20 साल के पूरणनाथ उर्फ जोन पुत्र चमननाथ को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। जिसने बाइक चोरी करना स्वीकार किया। इस पर उसे गिरफ्तार रविवार शाम को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल से मेडिकल करवाया। आरोपी फिलहाल रिमांड पर है। आरोपी ने कोतवाली थाना क्षेत्र से भी बाइक चोरी की थी। उस मामले में वह जमानत पर रिहा हुआ और इसी दौरान उसने श्रीराम हॉस्पिटल के सामने से बाइक चोरी कर ली।

Previous Post

रायपुर में विवाहिता ने फंदा लगाकर किया सुसाइड: पीहर पक्ष की रिपोर्ट पर मामला दर्ज, मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम

Next Post

पाली-टीचर भर्ती एग्जाम में मन्नत धागे और हेयर-बकल तक उतरवाएः अभ्यर्थियों को कड़ी जांच के बाद सेंटर्स में मिली एंट्री

Next Post
पाली-टीचर भर्ती एग्जाम में मन्नत धागे और हेयर-बकल तक उतरवाएः अभ्यर्थियों को कड़ी जांच के बाद सेंटर्स में मिली एंट्री

पाली-टीचर भर्ती एग्जाम में मन्नत धागे और हेयर-बकल तक उतरवाएः अभ्यर्थियों को कड़ी जांच के बाद सेंटर्स में मिली एंट्री

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page