• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रायपुर में विवाहिता ने फंदा लगाकर किया सुसाइड: पीहर पक्ष की रिपोर्ट पर मामला दर्ज, मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 14, 2026
in Local
0
रायपुर में विवाहिता ने फंदा लगाकर किया सुसाइड: पीहर पक्ष की रिपोर्ट पर मामला दर्ज, मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम

PALI SIROHI ONLINE

रायपुर मारवाड़ (ब्यावर)-रायपुर कस्बे में एक विवाहिता ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान लक्ष्मी (28) पत्नी महेंद्र, निवासी हाईवे पुलिया के पास, रायपुर के रूप में हुई है।

एएसआई सुरेंद्र सिंह के अनुसार लक्ष्मी ने 11 जुलाई को अज्ञात कारणों से अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। इसके बाद उन्होंने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने दरवाजा खुलवाया और शव को नीचे उतारा। इसके बाद शव को उप जिला चिकित्सालय रायपुर की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया था।

सोमवार को मृतका के पीहर पक्ष की रिपोर्ट पर रायपुर थाने में मामला दर्ज कर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया।

इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। फिलहाल, पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Previous Post

आंगनवाड़ी कर्मचारियों का विशाल प्रदर्शन, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर गरजे कर्मचारी; शिवसेना (यूबीटी) ने दिया समर्थन

Next Post

पाली-जमानत पर बाहर आते ही बाइक चुरा ली:मोटरसाइकिल चोरी मामले में जेल में था; CCTV की मदद से पकड़ा गया

Next Post

पाली-जमानत पर बाहर आते ही बाइक चुरा ली:मोटरसाइकिल चोरी मामले में जेल में था; CCTV की मदद से पकड़ा गया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page