• March 21, 2026

मोबाइल लौटाकर रेलवे कर्मचारी ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

PALI SIROHI ONLINE

मोबाइल लौटाकर रेलवे कर्मचारी ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

जोधपुर। बोरीवली से धनेरा आ रही ट्रेन संख्या 14808 दादर-जोधपुर एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान एक महिला यात्री का कोच में छूटा मोबाइल फोन लौटकर टीटीई ने ईमानदारी दिखाई।

जानकारी के अनुसार शिल्पा नामक यात्री अपने अन्य परिजनों के साथ बी-3 कोच में सीट संख्या 1 से 6 पर यात्रा कर रही थीं। धनेरा स्टेशन पर उतरने के बाद उन्हें मोबाइल के छूटने का पता नहीं चला।

कुछ समय बाद कोच में कार्यरत टीटीई विशाल सिंह ने अपनी सतर्कता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए एचएचटी मशीन के माध्यम से मोबाइल नंबर की जांच की और संबंधित यात्री से संपर्क किया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई और सत्यापन के पश्चात मोबाइल सुरक्षित रूप से वापस सौंप दिया गया।

इस सराहनीय कार्य के लिए यात्री के परिजन चिराग लोदरा ने विशाल सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी ईमानदारी और सेवा भावना अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक है।

About The Author

You cannot copy content of this page