PALI SIROHI ONLINE
*विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड मंत्री हितेश जी नाना ने बताया कि –*
विश्व हिंदू परिषद / बजरंग दल प्रखंड बेड़ा
के खंड नाना में आज राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नाना में मेडिकल कैंप व नि शुल्क दवाई वितरण कर संगठन के द्वारा सेवा कार्य किया गया इस एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया जिसमें आस पास के सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर के भाग लेते हुए अपने स्वास्थ्य का जांच करवा कर अपने ब्लड ग्रुप बीपी , शुगर एवम् अन्य बीमारी की जांच करवाई गहि। जिसमें 112 रोगियों के द्वारा अपनी जांच करवाई गई । इस शिविर में डाक्टर राजेश कुमार जी एवम् हॉस्पिटल समस्त कर्मचारियों का बहुत बढ़िया सहयोग रहा ।
बजरंग दल एवम् विश्व हिंदू परिषद के द्वारा सारी व्यवस्था की गही ।
जिसमें प्रखंड संयोजक मयूर रावल, प्रखंड अध्यक्ष खुशाल सिंह जी देवड़ा, प्रखंड मंत्री हितेश जी सोलंकी एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

