PALI SIROHI ONLINE
माउंट आबू-माउंट आबू नगर पालिका और राजस्व शाखा की संयुक्त कार्रवाई में बकाया किराए की वसूली के लिए तीन दिन तक अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान कुल 98.83 लाख रुपए की वसूली की गई, जबकि 46 दुकानें और केबिन सीज किए गए।
कई किराएदारों ने कार्रवाई के दौरान ही बकाया राशि जमाकर अपनी दुकानें और केबिन खुलवा लिए।शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में सीज की कार्रवाई
रविवार, 12 जुलाई 2026 को टीम ने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में कार्रवाई करते हुए नगर पालिका के अधीन कुल 11 दुकानों का निरीक्षण किया। इनमें से शेष दो दुकानों को भी सीज किया गया। बाद में दोनों दुकानदारों ने मौके पर बकाया किराया जमा कर दुकानें खुलवा लीं। फिलहाल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की 9 दुकानें सीज हैं।
पोलो ग्राउंड क्षेत्र में 73 केबिनों की जांच
राजस्व शाखा ने पोलो ग्राउंड और चाचा म्यूजियम सर्किल केपास स्थित 73 केबिनों की जांच की। इनमें 16 मामलों में कोर्ट के आदेशानुसार बकाया राशि जमा करवाई गई।
वहीं, 37 केबिन सीज किए गए, जबकि 20 केबिनों के संचालकों ने मौके पर ही राशि या चेक जमा कर कार्रवाई रुकवा दी।तीन दिन में 98.83 लाख की वसूली
अधिकारियों के अनुसार अभियान के तीसरे दिन 5.50 लाख रुपए का बकाया किराया वसूला गया। इसके साथ ही तीन दिनों में कुल वसूली 98.83 लाख रुपए तक पहुंच गई, जिसे नगर पालिका के लिए बड़ी राजस्व उपलब्धि माना जा रहा है।नियमों के तहत आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
राजस्व शाखा के समन्वयक ने बताया कि यह अभियान बकाया किराए की वसूली और नगर पालिका के नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे भी सीज और वसूली की कार्रवाई जारी रहेगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
