PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड-आबूरोड के पांच बंगला क्षेत्र में रविवार को एक सड़क हादसा हो गया। मानपुर की ओर से आ रही अर्टिगा कार ने आगे चल रहे लोडिंग टेंपो को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में अर्टिगा कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
पुलिस के अनुसार, अर्टिगा कार चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे लोडिंग टेंपो से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार काफ्रंट हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं लोडिंग टेंपो को भी नुकसान पहुंचा।
भीड़भाड़ वाले इलाके में हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना शहर के व्यस्त क्षेत्र में हुई, जहां सामान्य रूप से वाहनों की रफ्तार कम रहती है। इसी वजह से बड़ा हादसा टल गया। यदि यही दुर्घटना तेज गति वाले क्षेत्र में होती तो गंभीर परिणाम हो सकते थे।
पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

