• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड में बाइक रिपेयरिंग शॉप में लगी आगः दो झुलसे, गाड़ी ठीक करते समय शॉर्ट सर्किट हुआ

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 12, 2026
in Local
0
आबूरोड में बाइक रिपेयरिंग शॉप में लगी आगः दो झुलसे, गाड़ी ठीक करते समय शॉर्ट सर्किट हुआ

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-आबूरोड शहर के सांतपुर उच्च माध्यमिक स्कूल के सामने एक बाइक रिपेयरिंग की दुकान में अचानक आग लग गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया, लेकिन स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को सूचना देने के साथ ही आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। दमकल के पहुंचने से पहले ही आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था।बाइक की मरम्मत करते समय लगी आग

दुकान पर काम कर रहे मिस्त्री मुकेश ने बताया कि वे एक बाइक की मरम्मत कर रहे थे, तभी अचानक उसमें आग लग गई। आग तेजी से पेट्रोल टैंक तक फैली और पूरी बाइक जलकर खाक हो गई। इस दौरान दुकान में रखा कुछ अन्य सामान भी जल गया। आग बुझाने के प्रयास में मुकेश और एक अन्य मिस्त्री वसीम का हाथ झुलस गया। वसीम को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।शॉर्ट सर्किट से हादसा

सूचना मिलने पर नगर पालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग को आसपास की दुकानों में फैलने से रोका। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गैरेज में खड़ी बाइक में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। दमकल टीम में जितेंद्र खराड़िया, नवीन कुमार, गौतम बंजारा, कमलेश मारू सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Previous Post

नाडोल मे विश्वहिंदू परिषद की प्रेरणा से बजरंग दल द्वारा निः शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया

Next Post

आबूरोड-कार ने टेंपो को मारी टक्करः कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त; हादसे में कोई घायल नहीं

Next Post
आबूरोड-कार ने टेंपो को मारी टक्करः कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त; हादसे में कोई घायल नहीं

आबूरोड-कार ने टेंपो को मारी टक्करः कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त; हादसे में कोई घायल नहीं

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page