• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबुरोड-लूट की वारदात का मात्र दो दिन में खुलासा कर चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 21, 2026
in Local
0
आबुरोड-लूट की वारदात का मात्र दो दिन में खुलासा कर चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक, सिरोही द्वारा चोरी, लूट, डकैती की वारदात का खुलासा करने व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व  गोमाराम वृताधिकारी वृत आबूपर्वत के निकटतम सुपरविजन में  लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा 18-03-2026 को सांतपुर नदी के पास  जयंतिलाल माली के साथ लूट की वारदात करने वाले अज्ञात आरोपियों को ट्रेस आऊट कर चार मुल्जिमान को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

घटनाः-दिनांक 18-03-2026 को प्रार्थी जयंतिलाल पुत्र मोहनलाल जाति माली निवासी नयाखेडा आबूरोड ने रिपोर्ट दी कि मैं हमेशा की तरह मेरे मुंगथला गैरेज से मोटरसाईकिल द्वारा मेरे घर नयाखेडा आ रहा था, मैं करीब शाम के आठ बजे सांतपुर नदी के पास पहुंचा तो वहां पर चार लोगों ने मेरी मोटरसाईकिल को रोका एवं मेरे साथ मारपीट कर मोबाईल व नगद रूपये लूटकर लेकर भाग गये। इस घटना के सम्बंध में प्रकरण दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

पुलिस कार्यवाहीः-घटना की गम्भीरता को देखते हुए अज्ञात मुल्जिमान की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर एक विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटनास्थल, घटनास्थल के आसपास व मुल्जिमान के आने व जाने के सम्भावित रास्तों में लगे कई सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गये एवं तकनीकी डाटा संकलित कर विश्लेषण किया गया। संदिग्धों की गतिविधियों पर गोपनीय तरीके से निगरानी रखी गई। घटना करने वाले बदमाशों के बारे में जानकारी हेतु मुखबीर मामूर कर आसूचना संकलित की गई। टीम द्वारा रात-दिन मेहनत करते हुए घटना करने वाले मुल्जिमों को ट्रेस आऊट करते हुए घटना करने वाले चार मुल्जिम मुल्जिमों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

नाम पता मुल्जिम-
1. बकाराम पुत्र गुलाराम उर्फ गजाराम जाति गरासिया उम्र 23 साल निवासी जलोईयाफली सियावा
2. सुरेशकुमार पुत्र  कालूराम जाति गरासिया उम्र 23 साल निवासी निचली जलोईयाफली सियावा
3. लालाराम पुत्र  प्रभूराम जाति गरासिया उम्र 19 साल निवासी निचली जलोईयाफली सियावा
4. पूंजाराम पुत्र  मोतीराम जाति गरासिया उम्र 22 साल निवासी सुरपगला पुलिस थाना रीको आबूरोङ

पुलिस टीम-
1. लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको
2.  भवानीसिंह सउनि पुलिस थाना आबूरोड रीको
3. बाबूलाल सउनि पुलिस थाना आबूरोड रीको
4.  कैलाशचंद सउनि पुलिस थाना आबूरोड रीको
5. मीठालाल चालक कानि.न.943 पुलिस थाना आबूरोड रीको

Previous Post

पिंडवाड़ा- कार से 02 किलो 440 ग्राम अफीम दुध बरामद कर 02 आरोपी गिरफ्तार

Next Post

रानी मे मुस्लिम समाज ने ईदुल फितर का त्यौहार हषौल्लास के साथ मनाया

Next Post
रानी मे मुस्लिम समाज ने ईदुल फितर का त्यौहार हषौल्लास के साथ मनाया

रानी मे मुस्लिम समाज ने ईदुल फितर का त्यौहार हषौल्लास के साथ मनाया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page