• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पढे आपका साप्ताहिक राशिफ़ल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 12, 2026
in Local
0
पढे आपका साप्ताहिक राशिफ़ल

PALI SIROHI ONLINE

मेष;द्वितीय चंद्रमा लाभ का कारण बनेगा। भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। मंगल एवं बुधवार को स्थाई धन-संपत्ति से लाभहोने की संभावना है। गुरुवार को भी पक्ष की स्थिति बनेगी। शुक्र एवं शनिवार को कुछ चिंता हो सकती है।

तुला;अष्टम चंद्र से आरंभ होगा। सोमवार को स्थितियां पक्ष की रहेंगी। मंगलवार को आय होगी। बुध एवं गुरुवार को भाग्य का साथ प्राप्त होगा। शुक्रवार भी बेहतर दिन बना रहेगा। शनिवार भ्रमण पर जाने का मौका प्राप्त होगा।

वृषभ;चंद्र धनदायक एवं संतान से सहयोग दिलाने वाला होगा। मंगलवार की शाम से गुरुवार की सुबह तक समय पक्ष का रहेगा। नए कार्य की प्राप्ति होगी। शुक्रवार भी बेहतर दिन रहेगा। शनिवार की शाम से समय पक्ष का नहीं रहेगा।

वृश्चिक;चंद्र की दृष्टि रहेगी। सोमवार की शाम से दिक्कतें आ सकती हैं। मंगल एवं बुधवार को संभलकर रहना होगा। गुरु एवं शुक्रवार अपेक्षाकृत अच्छे दिन रहेंगे। संतान से प्रसन्नता प्राप्त होगी। शनिवार भी बेहतर दिन रहेगा।

मिथुन;द्वादश चंद्रमा रहेगा। आरंभ में कठिनाइयां आएंगी। मंगल की शाम से सुधार दिखाई देगा। गुरु एवं शुक्रवार को आय अच्छी बनी रहेगी एवं संतान से सुख प्राप्त होगा। कार्य समय पर संपन्न होंगे। शनिवार उत्तम दिन रहेगा।

धनु;मन उदास रहेगा। सोमवार की शाम से भाग्य साथ देगा। मंगल एवं बुधवार सफलता दिलाने वाले दिन रहेंगे। गुरुवार भी बेहतर दिन रहेगा। शुक्रवार की सुबह अच्छी रहेगी, किंतु दोपहर से पुनः कुछ परेशानियां आ सकती हैं।

कर्क;चंद्र अनुकूल रहेगा। आय में सुधार होगा। सोमवार को सफलताएं प्राप्त होंगी। मंगलवार एवं बुधवार को तनाव हो सकता है। गुरुवार से इसमें सुधार हो जाएगा। शुक्रवार भी अच्छा दिन रहेगा। शनिवार को प्रसन्नता रहेगी।

मकर;चंद्र के अनुकूल होने से आय अच्छी बनी रहेगी। मंगलवार एवं बुधवार को अनावश्यक तनाव हो सकता है। गुरु एवं शुक्रवार को बड़ी सफलता प्राप्त होगी। शनिवार की शाम से संभलकर रहने का समय है। विवाद से दूर रहें।

सिंह;रवि-सोमवार को अनुकूल चंद्र आरंभ में सफलता दिलाने वाला होगा। मंगलवार से गुरुवार तक व्यस्तता अधिक होगी। शुक्र एवं शनिवार को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य में बाधा आ सकती है। चिंता रहेगी।

कुंभ;चंद्र के कमजोर होने से आय में कमी रहेगी। मंगल एवं बुधवार से आय में वृद्धि के साथ प्रसन्नता प्राप्त होगी। संतान से सहयोग मिलेगा। गुरु, शुक्र एवं शनिवार सबसे अच्छे दिन रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। कार्य में गति आएगी।

कन्या;शांतिपूर्वक समय व्यतीत होगा, किंतु अज्ञात चिंता बनी रहेगी। परिवार के साथ समय अच्छे से बीतेगा। विवादित मामलों में पक्ष मजबूत होगा। सहयोग की प्राप्ति भी होगी। शनिवार की शाम से समय विपरीत हो सकता है।

मीन;स्थायी धन-संपत्ति मामलों में फायदे में रहेंगे। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। भाई-बहनों से सहयोग की प्राप्ति होगी। गुरुवार को आस-पास के लोगों से दिक्कत आ सकती है। शुक्रवार को संतान से सुख प्राप्त होगा। शनि को प्रसन्नता रहेगी।

Previous Post

खिवाड़ा- मगरतलाब में खेत में सांप ने युवक को काटा, थैली में सांप लेकर पहुचा युवक

Next Post

सुमेरपूर मंडी में किराणा भाव पढे

Next Post
सुमेरपूर मंडी में किराणा भाव पढे

सुमेरपूर मंडी में किराणा भाव पढे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page