PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
पाली- खिवाड़ा थाना इलाके के गांव मगरतलाब में खेत में काम करते युवक को सांप ने काट लिया। सांप के काटते ही युवक चिल्लाने लगा। आसपास परिजन काम कर रहे थे। उन्होंने युवक को संभाला। सांप को देखते ही परिजन ने उसे मार डाला और घायल युवक के साथ ही हॉस्पिटल लेकर पहुंच गए।
जानकारी के अनुसार- मगरतलाब गांव के दिलीप नाथ का बेटा लक्ष्मणनाथ सांप के काटने से बेहोश हो गया। पाली केबांगड़ हॉस्पिटल में उसके परिजन पॉलीथिन की थैली में मरा हुआ सांप भी ले आए और डॉक्टर को दिखाकर बोले कि इस सांप ने काट लिया।

