• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

एजुकेट गर्ल्स प्रगति कैम्प सुमेरपुर का शत प्रतिशत रहा परिणाम,प्रेरक शकुन कुमारी बनीं बालिकाओं की प्रेरणा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 11, 2026
in Local
0
एजुकेट गर्ल्स प्रगति कैम्प सुमेरपुर का शत प्रतिशत रहा परिणाम,प्रेरक शकुन कुमारी बनीं बालिकाओं की प्रेरणा

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

एजुकेट गर्ल्स प्रगति कैम्प सुमेरपुर का शत प्रतिशत रहा परिणाम,प्रेरक शकुन कुमारी बनीं बालिकाओं की प्रेरणा

तखतगढ 11 जुलाई (खीमाराम मेवाडा) सुमेरपुर की एजुकेट गर्ल्स संस्था द्वारा संचालित प्रगति कैम्प सुमेरपुर में ‘उन्नति सभा’ का भव्य और हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। इस वर्ष कैम्प का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो संस्था और क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। कार्यक्रम में सभी शिक्षार्थियों की सफलता का मुख्य श्रेय और प्रेरणा स्रोत प्रेरक शकुन कुमारी पत्नी प्रकाश कुमार को दिया गया, जिनके मार्गदर्शन में बालिकाओं ने यह उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान परीक्षा में अव्वल रहने वाली मेधावी बालिकाओं को सम्मानित किया गया जिसमें सुमेरपुर ब्लॉक की टॉपर पवना कुंवर, प्रगति कैम्प टॉपर धनु कुमारी, सेकंड टॉपर मीना कुमारी व पूर्व टाॅपर अंजलि कुमारी उपस्थित रही। कार्यक्रम की शुरुआत में आए हुए सभी अतिथियों और भामाशाहों का साफा व माला पहनाकर पारंपरिक स्वागत किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा , कार्यक्रम में प्रोग्राम कॉर्डिनेटर हरचंद धवल और नारायण सरेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सहयोग करने वाले गणमान्य जनों का भी आभार जताया गया, जिसमें मोमेंटो प्रदाता मंछाराम कच्छवाहा (पार्षद, नगर पालिका सुमेरपुर), अल्पाहार सहयोगी पूर्व पार्षद शैतान कुमार, और माला के लाभार्थी गणपत परमार शामिल रहे।


कैम्प की बालिकाओं की मदद के लिए भामाशाह पोनी देवी पत्नी देशाराम मेघवाल ने सहयोग राशि प्रदान की, जिसके लिए संस्था द्वारा उनका विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर पार्षद पदमसिंह, गोविंद राठौड़, चतराराम, दिनेश चारण, और सहायक प्रोफेसर धनराज दादालियन, पूर्व प्रेरक प्रकाश कुमार सहित कई प्रबुद्ध नागरिक, अभिभावक और बड़ी संख्या में शिक्षार्थी मौजूद रहे।प्रेरक शकुन कुमारी ने बताया कि एजुकेट गर्ल्स संस्था के सहयोग से हमने पिछले 2 साल में 36 ड्रॉपआउट छात्राओं को 10वीं पास करवाया है। हमारा लक्ष्य है कि एक भी लड़की पढ़ाई से वंचित न रहे।
अंत में सभी अतिथियों ने 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाली बालिकाओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और प्रेरक शकुन कुमारी के अनुकरणीय कार्यों की जमकर सराहना की।

Previous Post

तखतगढ़

Next Post

पातावा के खेल मैदान में ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

Next Post

पातावा के खेल मैदान में 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page