PALI SIROHI ONLINE
रानी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को 528 उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण
नगराज वैष्णव
रानी। प्रताप बाजार स्थित श्रीमती पतासीबाई गोदावरीबाई बिहाणी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार, 11 जुलाई 2026 को श्रीमती कांतादेवी/सुभाषजी चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा पुत्र अभिषेक की स्मृति मे विद्यार्थियों को निःशुल्क 528 उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया गया।
विद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार ट्रस्ट भंवर लालजी s%गजराज जी खीमावत के कर कमलो द्वारा। उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण विद्यालय के विद्यार्थियों को किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने श्रीमती कांतादेवी/सुभाषजी चेरीटेबल ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर समाजसेवा की कामना की


