• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सांडेराव-वरिष्ठ पत्रकार नटवर मेवाड़ा का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 11, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सांडेराव-वरिष्ठ पत्रकार नटवर मेवाड़ा का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

सुमेरपुर (पाली)।सांडेराव निवासी वरिष्ठ पत्रकार नटवर मेवाड़ा का शनिवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।

उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।नटवर मेवाड़ा पिछले करीब 40 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय थे। इस लंबे सफर के दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित प्रिंट मीडिया संस्थानों में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दीं। वे जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और आमजन की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाने के लिए जाने जाते थे।

पत्रकारिता के साथ-साथ वे सामाजिक कार्यों में भी हमेशा अग्रणी रहते थे, जिसके कारण सांडेराव क्षेत्र में उनकी एक विशिष्ट पहचान थी।उनके निधन पर चामुंडेरी सरपंच प्रसासक जस्वत राज मेवाड़ा सहित स्थानीय पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 2:00 बजे सांडेराव शमशान भूमि में किया जाएगा।

Previous Post

जालोर में पिस्टल दिखाकर युवक से सोने की चेन लूटीः विरोध करने पर बदमाशों ने हवाई फायर किया, बिना नंबर थार से फरार हुए

Next Post

रानी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को 528 उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण

Next Post
रानी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को 528 उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण

रानी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को 528 उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page