PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
7 महिना बाद फिर पावा में चोरियों का सिलसिला शुरू, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा।
मध्य रात्रि को पावा के प्राचीन श्री पावेश्वर महादेव मन्दिर मे अज्ञात बदमाशों ने प्रवेश कर लाखों के आभूषण ले भागने में हुए सफल
पुजारी के भांजे ने कैमरे में किया कैद, सामना करने पर रिवाल्वर दिखाकर धमकाकर हुए फरार
तखतगढ 9 जुलाई (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ थाना क्षेत्र के पावा गांव में 7 माह बाद फिर मंदिर मे चोरियों का सिलसिला शुर होने से ग्रामीणों मे भारी आक्रोश व्याप्त होने लगा है। बुधवार की मध्य रात्रि करीब एक बजे पावा के प्राचीन श्री पावेश्वर महादेव मन्दिर मे अज्ञात बदमाशों ने प्रवेश कर लाखों के आभूषण ले भागने में सफल हो गए मंदिर के ऊपर सो रहे पुजारी के भांजे ने मुहर पर गमछा बंधे दो अज्ञात तुवको को कैमरे में कैद कर पुजारी भरतपुरी को सुचना देकर बुलाया और पुजारी द्वारा लाठी लेकर सामना करने पर बदमाशो ने रिवाल्वर दिखाकर धमकाकर फरार हो गए।
घटना की सुचना पर तखतगढ थाना निरिक्षक शेतानसिह मय पुलिस जाप्ता मौक पर पहुचे। और घटना स्थल का मौकामुआयना किया। पुजारी भरतपुरी ने बताया कि बुधवार रात मेरा भांजा मंदिर के ऊपर सोया था और मेरा भाई नीचे सोया था। मध्य रात्रि करीब 1:00 बजे मुंह पर गमछा बांधकर दो अज्ञात युवको ने मंदिर में प्रवेश करते ही कैमरे मे कैद कर मुझे फोन पर सुचना दी मे तुरंत मंदिर पहुचा जब तक अज्ञात बदमाशो ने पार्वती माता का कवच व दो हाथ और छतर नं 14 व पार्वती माता का मुकुट चोरी कर जेसे ही बाहर निकले हमने लाठी लेकर सामना करनै पर रिवाल्वर दिखाकर हत्या करने की धमकी देखकर फरार हो गए। पुलिस ने प्रार्थी पुजारी भारतपुरी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर अज्ञात बदमा चौकी तलाक शुरू करती है।
एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
तखतगढ़ थाना अधिकारी शैतान सिंह करण ने बताया कि मध्य रात्रि को पावा गांव के पावेश्वर महादेव मंदिर में हुई चोरी घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर एफएसएल टीम को घटना स्थल बुलाकर एफएसएल टीम द्वारा मंदिर परिसर से अज्ञात चोरो के पद चिन्ह के साक्ष्य जुटाए है।
7 माह पूर्व 7 दिन मे 8 वारदात को दे चूके है अनजाम
ग्रामीणों के अनुसार 10 दिसंबर और 20 दिसंबर 2025 को भी 7 दिन के अंतराल में गांव के करीब 8 मंदिरो को अज्ञात चोर निशाना बना चुके हैं। जिस मे सिफॅ सतीमाता मंदिर का ही खुलासा हुआ लेकिन अन्य एक भी वारदात का अब तक पुलिस खुलासा नही कर पाई है।



