• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

एडवोकेट पर जानलेवा हमला कर घायल करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तारः वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार जब्त

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 9, 2026
in Local
0
एडवोकेट पर जानलेवा हमला कर घायल करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तारः वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार जब्त

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर जिले के बागरा थाना क्षेत्र में वकील नटवरसिंह राजपुरोहित पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई क्रेटा कार भी बरामद कर जब्त कर ली है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

बागरा थानाधिकारी मोहनलाल गर्ग के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की।रास्ता रोककर किया था हमला

पुलिस के अनुसार 1 जुलाई 2026 की शाम वकील नटवरसिंह राजपुरोहित जालोर न्यायालय से अपने गांव सियाणा लौट रहे थे। इसी दौरान आकोली और सियाणा के बीच एक काले रंग की क्रेटा कार ने उनकी गाड़ी का रास्ता रोक लिया। इसी समय पीछे से आई एक अन्य कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।

इसके बाद दोनों वाहनों से उतरे आरोपियों ने लोहे की रॉड, पाइप, कुल्हाड़ी और लकड़ियों से उन पर हमला कर दिया। हमले में वकील नटवरसिंह राजपुरोहित गंभीर रूप से घायल हो गए।

गोली मारने की धमकी देकर फरार हुए आरोपी

पुलिस के अनुसार हमले के दौरान आरोपियों ने वकील को गोली मारने की धमकी भी दी। इसी बीच मौके पर राहगीरों के पहुंचने पर आरोपी वहां से फरार हो गए।

घायल वकील के पर्चा बयान के आधार पर 2 जुलाई को बागरा थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

राजस्थान समेत कई राज्यों में की तलाशघटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीमें गठित कर राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और दिल्ली सहित विभिन्न स्थानों पर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों से मिली सूचनाओं के आधार पर आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान वारदात में इस्तेमाल की गई क्रेटा कार भी बरामद कर जब्त कर ली गई।

सात आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में सियाणा निवासी अग्राराम (23) पुत्र रमेश कुमार, जालोर निवासी अल्ताफ खान पुत्र बाबू खान खोकर, सियाणा निवासी करण कुमार पुत्र फाखाराम सरगरा, बागरा निवासी श्रवण कुमार पुत्र फाहुडाराम राजपुरोहित, बागरा निवासी सुरेन्द्र सिंह उर्फ सूर्यवीर सिंह पुत्र समबुसिंह राजपूत, नागौर निवासी एवं हाल जालोर निवासी सुशील सैन पुत्र हनुमानाराम सैन तथा सियाणा निवासी वालाराम उर्फ करण पुत्र हंसाराम सरगरा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Previous Post

क्रेन-बाइक भिड़ंत में पति-पत्नी की मौतः आरोपी ड्राइवर मौके से हुआ फरार, पुलिस जांच में जुटी

Next Post

पाली-बेकाबू कार ने बाइक को मारी टक्करः पैर में चोट, शादी में जा रहा था; हायर सेंटर रेफर

Next Post
पाली-बेकाबू कार ने बाइक को मारी टक्करः पैर में चोट, शादी में जा रहा था; हायर सेंटर रेफर

पाली-बेकाबू कार ने बाइक को मारी टक्करः पैर में चोट, शादी में जा रहा था; हायर सेंटर रेफर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page