PALI SIROHI ONLINE
मेष;शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी काम में मन नहीं लगने से नया काम ढूंढेंगे। धीमी शुरुआत के बावजूद सफलता मिलेगी। भावुक होकर गलत फैसला करने से बचें। साझेदारी में बड़े बिजनेस की रूपरेखा बन सकती है। शांत रहें।
वृष;शुभ अंक 2, शुभ रंग गुलाबी : वैवाहिक टकराव से परेशानी होगी। विरोधियों की साजिश का पता चलने से मुश्किलें कम होंगी। नए सौदे बिजनेस बढ़ाएंगे। नौकरी तलाश रहे लोगों को सफलता मिलेगी।
मिथुन शुभ अंक 4, शुभ रंग भूरा: छोटे-छोटे झगड़ों से संबंध बिगड़ सकते हैं। व्यस्तता के कारण परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। युवाओं को करियर में बेहतर अवसरों की तलाश रहेगी। राजकीय मामले सुलझने की उम्मीद है।
कर्क;शुभ अंक 6, शुभ रंग बादामी अपमान का भय बना रहेगा। कार्यस्थल पर अचानक समस्याएं या चलते कामों में बाधा आ सकती है। पुराना तनाव खत्म होगा। मित्रों के सहयोग से मुश्किलें दूर हो सकती हैं। आस्था बढ़ेगी।
सिंह;शुभ अंक 5, शुभ रंग भूरा जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। दिखावे के कारण कर्ज लेना पड़ सकता है। आलस्य के चलते अच्छे मौके गंवा सकते हैं। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। धार्मिक यात्रा के योग हैं।
कन्या;शुभ अंक 6, शुभ रंग जामुनी: काम की रुकावटें हैरान करेंगी। अधिकारियों से अनबन से मन दुखी होगा। कार्यस्थल की व्यवस्था में सुधार संभव है। नौकरी में बेहतर अवसर मिल सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करेंगे।
तुला;शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला व्यक्तिगत मामले सुलझेंगे। सही दिशा-निर्देश से कामयाबी मिलेगी। व्यापार में हुए नुकसान की भरपाई संभव है। जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रहेंगे। अधिक भागदौड़ से सेहत बिगड़ सकती है।
वृश्चिक;शुभ अंक 2, शुभ रंग गुलाबी: नए मौके मिलेंगे। रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। युवाओं को रोजगार के लिए भटकना पड़ सकता है। विवादास्पद मामले परेशान कर सकते हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे और आमदनी बढ़ेगी।
धनु;शुभ अंक 7, शुभ रंग बादामी साजिशों के कारण धन संबंधी मामले उलझ सकते हैं। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है, धैर्य बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में पुराने संपकों का लाभ मिलेगा। पुराने मामले सुलझ सकते हैं।
मकर;शुभ अंक 3, शुभ रंग आसमानी : मनचाही सफलता में रुकावट आएगी। कार्यस्थल पर अचानक आई परेशानियां योजना बिगाड़ सकती हैं। अधिकारियों से मिलने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। कारोबारी यात्रा के योग हैं
कुंभ;शुभ अंक 5, शुभ रंग काला : चल रहे कामों को संभालने से अच्छा लाभ होगा। सेहत सुधरने से राहत मिलेगी। कानूनी मामले सुलझने के आसार हैं। छात्र नतीजों को लेकर चिंतित रहेंगे। विवादास्पद मामलों से दूर रहें।
मीन;शुभ अंक १, शुभ रंग स्लेटी : विरोधी आपकी कमजोरी का फायदा उठाकर परेशान करेंगे। पुराने मामलों को टालना बेहतर है। खचों में कटौती करने से परिजन नाराज हो सकते हैं। नए प्रवेश को लेकर चिंता रहेगी। विनम्र रहें।

