PALI SIROHI ONLINE
रास्ता रोककर युवक से मारपीट, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
फालना। फालना पुलिस थाने में अंबाजी नगर क्षेत्र में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी शिवम पुत्र महकार सिंह, निवासी जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अंबाजी नगर क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने एक राय होकर उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
प्रार्थी की शिकायत पर फालना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी

