PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
मारवाड़ जंक्शन। मारवाड़ जंक्शन पुलिस थाने में जमीन के नाम पर कथित धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। प्रार्थी नरेश माली पुत्र नारायण लाल निवासी सूर्य नगर, मारवाड़ जंक्शन ने रिपोर्ट देकर आरोप लगाया कि उसे एक भूमि दिखाकर बेईमानीपूर्वक बिक्री की गई, जबकि मौके पर उक्त जमीन मौजूद नहीं मिली।
रिपोर्ट के आधार पर प्रार्थी ने बीठोड़ा कला निवासी जगदीश लाल के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर तथ्यों की पड़ताल कर रही है तथा जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

