• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

NDPS मामले के बंदी की तबीयत बिगड़ी, मौत

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 8, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

भीनमाल-उपकारागृह में एनडीपीएस एक्ट के मामले में 5 महीने से बंद एक बंदी की सोमवार देर रात तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। बंदी को सीने में दर्द की शिकायत होने पर रात करीब 11.30 बजे राजकीय उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान रात करीब 12 बजे उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान डूंगरवा निवासी विक्रम कुमार (35) पुत्र कस्तूराराम माली के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। सूचना मिलने पर एसीजेएम श्वेता परमार भी अस्पताल पहुंचीं और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। इधर, मृतक के भाई बंसीलाल ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया हैउनका कहना है कि विक्रम की मौत समय पर इलाज नहीं मिलने से हुई। उन्होंने दावा किया कि 2 दिन पहले भी उसकी तबीयत खराब होने पर उसे राजकीय अस्पताल लाया गया था, लेकिन जांच के बाद वापस जेल भेज दिया। उस समय उसकी हालत गंभीर होने के बावजूद अस्पताल में भर्ती नहीं कराया। परिजनों का आरोप है कि सोमवार रात जेल में उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और इलाज में देरी से जान चली गई।

Previous Post

भूरिया बाबा पहाड़ी से घर का बीज, जंगल पहुंचाओ महाअभियान शुरू

Next Post

कार को टक्कर मार जानलेवा हमला व फायरिंग का मुख्य षड्यंत्रकार आरोपी गिरफतार

Next Post

कार को टक्कर मार जानलेवा हमला व फायरिंग का मुख्य षड्यंत्रकार आरोपी गिरफतार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page