• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

भूरिया बाबा पहाड़ी से घर का बीज, जंगल पहुंचाओ महाअभियान शुरू

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 8, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सुमेरपुर | उपखंड क्षेत्र में भूरिया बाबा पहाड़ी स्थित हनुमान मंदिर के आसपास वन क्षेत्र में घर का बीज, जंगल पहुंचाओ महाअभियान की शुरुआत मंगलवार को हुई। पहले चरण में सीड ड्रॉप के माध्यम से 1551 सीड बॉल जंगल में डाली। अभियान का संचालन सीए दीपक सोनी, पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत और मनीष मिश्रा कीमौजूदगी में किया।

ओमप्रकाश कुमावत ने बताया कि सीड बॉल के जरिए देशी प्रजातियों के बीज जंगलों तक पहुंचाए जा सकते हैं। इस दौरान बारिश और मिट्टी में नमी मिलने पर सीड बॉल में सुरक्षित बीज अंकुरित होकर पौधों में बदल जाते हैं। इससे वन क्षेत्र में प्राकृतिक रूप से हरियाली बढ़ने की संभावना रहती है। प्रकाश कुमार नेकहा कि पर्यावरण संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से घरों में उपलब्ध देशी बीजों से सीड बॉल बनाकर अभियान से जुड़ने की अपील की। अभियान में हरजीराम केराल, लक्ष्मण कुमार, मनीष मिश्रा, स्द्रराज कुमावत, शकुन कुमारी, मोहन कुमार, अनुष्का राज, पोनी देवी, प्रकाश कुमार सहित पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया।

Previous Post

पढे आज बुधवार का आपका राशिफ़ल

Next Post

NDPS मामले के बंदी की तबीयत बिगड़ी, मौत

Next Post

NDPS मामले के बंदी की तबीयत बिगड़ी, मौत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page