PALI SIROHI ONLINE
स्वर्ण मंदिर क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज
फालना। फालना पुलिस थाने में स्वर्ण मंदिर क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सांडेराव निवासी प्रकाश पुत्र राणाराम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि स्वर्ण मंदिर कस्बा क्षेत्र में खड़ी उनकी मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। काफी तलाश के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं मिलने पर पीड़ित ने फालना पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर फालना पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है।


