PALI SIROHI ONLINE
सादड़ी में बाइक चोरी का मामला दर्ज, अज्ञात चोरों की तलाश शुरू
सादड़ी। सादड़ी पुलिस थाने में मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मेघवालों का बड़ावास, सादड़ी निवासी नरेश कुमार पुत्र पुनाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि सादड़ी कस्बे से उनकी मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए। काफी तलाश के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने सादड़ी पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया।
पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर सादड़ी पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध बाइक चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है।


