PALI SIROHI ONLINE
बेड़ा ग्राम में बाइक चोरी का मामला दर्ज, अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
बाली। बाली उपखंड के नाना थाना क्षेत्र के बेड़ा ग्राम में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर नाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा ने बताया कि केलवाड़ा (जिला राजसमंद) निवासी भैराराम पुत्र नेनाराम भील ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि बेड़ाग्राम से उसकी मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए।
पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध बाइक चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा ने बताया कि पुलिस आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य पहलुओं की जांच कर रही है तथा अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।


