PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल, मामला दर्ज
खिंवाड़ा। खिंवाड़ा पुलिस थाने में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक के गंभीर रूप से घायल होने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, जगदीश पुत्र शिवलाल देवासी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि गजनीपुरा क्षेत्र में अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसके भाई को टक्कर मार दी। हादसे में उसके भाई को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर खिंवाड़ा पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना करने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी हुई है।


