• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ की नई कार्य कारिणी ने ली शपथ

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 7, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
खिलाड़ियों के हित सर्वोच्च प्राथमिकता, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
पाली, 7 जुलाई। पाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को सूरज शिक्षण संस्थान में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ।

समारोह में खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, समाजसेवियों एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, दीप प्रज्ज्वलन एवं खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना के साथ हुआ।

समारोह में चुनाव अधिकारी वरिष्ठ शिक्षक ब्रह्मदत्त जोशी एवं जिला ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह पुनाड़िया ने नवगठित कार्यकारिणी को खेल भावना, अनुशासन, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई। इससे पूर्व पूर्व सचिव गोपाल शर्मा ने जिला बॉल बैडमिंटन संघ की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।

नई कार्यकारिणी में संरक्षक राधेश्याम सोनी एवं रविंद्र चौहान, अध्यक्ष जगदीश पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा, उपाध्यक्ष हेमशंकर शर्मा, कृष्णा शर्मा, गजेंद्र सिंह एवं मोहम्मद आरिफ शेख, सचिव हैदर अली, संयुक्त सचिव पुरण पटेल, राजेंद्र गहलोत, हेमलता शर्मा, ललिता पटेल एवं कौस्तुभ शर्मा, कोषाध्यक्ष पंकज शर्मा तथा सदस्य पीयूष दिनकर, रतनलाल बारूपाल, यजुवेंद्र खेमलानी, बहादुर सिंह गुर्जर, जयपाल सिंह एवं धर्मेंद्र राव शामिल हैं।
संरक्षक राधेश्याम सोनी ने कहा कि खेल किसी भी समाज और राष्ट्र की पहचान होते हैं। बॉल बैडमिंटन जैसे खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए जिले में इस खेल को नई पहचान दिलाने का प्रयास करेगी। साथ ही ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को समान अवसर देकर उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।

जिला ओलंपिक संघ के प्रतिनिधि सत्यनारायण सिंह पुनाड़िया ने कहा कि खेलों के विकास के लिए संगठित प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह टीम जिले में बॉल बैडमिंटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

अध्यक्ष जगदीश पटेल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी खिलाड़ियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी। नियमित प्रशिक्षण शिविर, जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन, ग्रामीण प्रतिभाओं की खोज तथा खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा।

समारोह के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने जिले में बॉल बैडमिंटन खेल के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Previous Post

कुमटिया में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में ग्रामीण हुए लाभान्वित, हाथों हाथ कार्य सम्पादित

Next Post

दुदनी ग्राम में ग्राम सेवा शिविर का हुआ आयोजन

Next Post

दुदनी ग्राम में ग्राम सेवा शिविर का हुआ आयोजन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page