• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पढे आज मंगलवार का आपका राशिफ़ल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 7, 2026
in Local
0
पढे आज मंगलवार का आपका राशिफ़ल

PALI SIROHI ONLINE

मेष-शुभ अंक 4, शुभ रंग बादामी जिद में आकर अपना नुकसान कर बैठेंगे। ढुलमुल रवैया प्रगति में बाधक हो सकता है। व्यर्थ के कामों में समय बीतेगा। परिचितों के कारण नुकसान संभव है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क;शुभ अंक 8, शुभ रंग स्लेटी: सफलता के लिए कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव हैं। अनहोनी की आशंका से मन अशांत रहेगा। वैवाहिक चर्चाओं में चल रह्य गतिरोध दूर हो सकता है भाग्योदय के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

तुला;शुभ अंक 8, शुभ रंग आसमानी
भाग्योदय के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। निजी कामों के लिए ऑफिस के काम की अनदेखी कर बैठेंगे। व्यापारिक सौदे लाभदायी रहेंगे। जिद में आकर कोई गलत फैसला न लें।

मकर;शुभ अंक 3, शुभ रंग नारंगी : किसी बात पर अधिकारी नाराज हो सकते हैं। कुछ लोग आपको साजिश में फंसा सकते हैं।। हैं।। परिणय संबंधों में चल रहा टकराव दूर होने से राहत मिलेगी। जल्दबाजी में लेन-देन करने से बचें।

वृष;शुभ अंक 4, शुभ रंग जामुनी: लेनदेन में सावधानी बरतें, आरोप लग सकते हैं। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। मेहमानों का आगमन बना रहेगा। व्यापार विस्तार की योजना बनेगी। सरकारी मामले सुलझेंगे।

सिंह;शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा: योजनाएं लीक होने से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मनपसंद काम नहीं मिलने से निराशा बढ़ेगी। कार्यव्यवस्था में सुधार से राहत मिलेगी। रुके हुए काम आसानी से पूरे होंगे। विवादास्पद मामलों से दूर रहें।

वृश्चिक:शुभ अंक 2, शुभ रंग लाल: मन की बात कहने से रिश्तों का गतिरोध दूर होगा। छोटी -छोटी बातों पर प्रतिक्रिया से बचें, विवाद बढ़ सकता है। ज्यादा रोकटोक से काम में मन नहीं लगेगा। सोच-समझकर निर्णय लें।

कुंभ;शुभ अंक 5, शुभ रंग पीला : सहयोगियों की लापरवाही से नुकसान संभव है। कोई आपको भ्रमित करने की कोशिश करेगा। नए सौदे व्यापार विस्तार में सहायक होंगे। दुविधा की स्थिति तरक्की में बाधक बन सकती है।

मिथुन;शुभ अंक 7, शुभ रंग काला : भागदौड़ के बाद भी पूरा लाभ मिलना मुश्किल है। अधिकारियों की अनदेखी से मुश्किलें बढ़ेंगी। साझेदारी के काम अच्छा लाभ देंगे। दुविधा की स्थिति से छुटकारा मिलेगा। आस्था बढ़ेगी।

कन्या शुभ अंक 6, शुभ रंग सफेद व्यर्थ के कामों में समय और धन बर्बाद होगा। विरोधी आपको उलझाने की कोशिश करेंगे। नए काम में सबका सहयोग मिलेगा। नए संपर्क तरक्की में सहायक हो सकते हैं। फिलहाल यात्रा टालें।

धनु;शुभ अंक 1, शुभ रंग गुलाबी बिखरे काम समेटने में सफलता मिलेगी। झूठी शान के चक्कर में कर्ज लेना पड़ सकता है। नित्य के झगड़ों से रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। बुजुगों के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है।

मीन;शुभ अंक 9, शुभ रंग जामुनी : राजनीति से जुड़े लोग वर्चस्व हासिल करेंगे। बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। भूमि, भवन या वाहन खरीदने के प्रबल योग हैं। युवाओं को नौकरी में मनचाही सफलता मिल सकती है।

Previous Post

तखतगढ-मानसून सक्रिय?मारवाड गोडवाड क्षेत्र मे इन्द्रदेव मेहरबान,नदी-नालो मे बहने लगा नीर जवाई बांध मे आवक की जगी उम्मीद

Next Post

सुमेरपुर मंडी में किराणा भाव पढे

Next Post

सुमेरपुर मंडी में किराणा भाव पढे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page