PALI SIROHI ONLINE
रानीवाड़ा। रानीवाड़ा का सिलासन रामपुरा एनिकेट सोमवार को ओवरफ्लो हो गया। आज दोपहर 3:15 बजे क्षेत्र में तेज आंधी आई। 15 मिनट की आंधी के बाद तेज बारिश का दौर शुरू हुआ। इस दौरान पेड़ों की टहनियां टूट गई।
लगभग 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं ने आसमान को घने काले बादलों से ढक दिया। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी देखी गई, पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से परेशान थे। मौसम विभाग ने अगले दो दिन बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


