• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सांडेराव सहित सिंदरू, दुजाना, खांगड़ी, बांगड़ी और बिरामी में दोपहर को झमाझम बारिश, गर्मी और उमस से मिली बड़ी राहत, खेतों में लौटी रौनक

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 6, 2026
in Local
0
सांडेराव सहित सिंदरू, दुजाना, खांगड़ी, बांगड़ी और बिरामी में दोपहर को झमाझम बारिश, गर्मी और उमस से मिली बड़ी राहत, खेतों में लौटी रौनक

PALI SIROHI ONLINE

नटवर मेवाडा

सांडेराव| क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जारी तीखी धूप और उमस के बाद सोमवार दोपहर को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में छाए घने काले बादलों के बाद सांडेराव कस्बा सहित सिंदरू, दुजाना, खांगड़ी, बांगड़ी और बिरामी सहित आसपास के ग्रामीण अंचल में करीब एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। इस झमाझम बरसात से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे आमजन को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

गांवों में बरसे बदरा:- सांडेराव, सिंदरू, दुजाना, देवतरा, खांगड़ी, बांगड़ी और बिरामी में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश दर्ज।

मौसम हुआ सुहाना:- दोपहर में अचानक छाए बादलों से दिन में ही अंधेरा छा गया और ठंडी हवाओं से मौसम खुशनुमा हो गया। इस मानसूनी बारिश से खेतों की मिट्टी में अच्छी नमी आई है, जिससे खरीफ फसलों की बुआई का काम तेज होगा।
सड़कों पर बहा पानी:- सांडेराव के मुख्य बस स्टैंड, बाजारों और ग्रामीण क्षेत्रों के निचले रास्तों पर करीब एक फीट तक पानी बह निकला।

किसानों के चेहरों पर आई मुस्कान, कृषि कार्यों में आएगी तेजी- लंबे समय से अच्छी बारिश की आस लगाए बैठे क्षेत्र के किसानों के लिए यह दोपहर अमृत बनकर बरसी। स्थानीय किसानों का कहना है कि इस तेज बारिश से खेतों की सूखी मिट्टी को नया जीवन मिला है। अब बाजरा, मूंग, ग्वार और तिल जैसी खरीफ फसलों की बुआई के काम में तेजी आएगी। हालांकि, अचानक हुई इस तेज बारिश के कारण सांडेराव और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के निचले रास्तों पर जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे कुछ समय के लिए राहगीरों और दुपहिया वाहन चालकों को आवागमन में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Previous Post

भाद्राजून में चले झरने, जसवंतपुरा बाड़ी नदी में आया पानी: जालोर में रिमझिम, 3 दिन का अलर्ट जारी

Next Post

रानीवाड़ा का सिलासन रामपुरा एनिकेट ओवरफ्लो: 15 मिनट की तेज आंधी के बाद आई बारिश, पेड़ों की टहनियां टूटी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page