• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पालडी एम-विवाहिता को बेहोश कर 4 तोला सोना, 50 हजार लूटे: वारदात के बाद मौके से फरार हुए 3 बदमाश

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 5, 2026
in Local
0
पालडी एम-विवाहिता को बेहोश कर 4 तोला सोना, 50 हजार लूटे: वारदात के बाद मौके से फरार हुए 3 बदमाश

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

सिरोही-सिरोही जिले के पालड़ी एम थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर दिनदहाड़े तीन बदमाश एक मकान में घुस गए।

घर में अकेली सो रही विवाहिता के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे बांध दिया और लोहे की रॉड से सिर पर वार कर बेहोश कर दिया।

बदमाश अलमारी की तिजोरी से करीब चार तोला सोने केजेवर और 50 हजार रुपए नकद लूटकर फरार हो गए।

घायल महिला का ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घर में अकेली थी महिला, बदमाशों ने बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार, मोरली रोड निवासी जोरावर सिंह पुत्र रावत सिंह राजपूत के घर में उनकी बहू अकेली सो रही थी। परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। दोपहर करीब 3:30 बजे तीन युवक घर में घुस गए।

महिला को अकेला देखकर उन्होंने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, हाथ पकड़कर मुंह बांध दिया और विरोध करने पर लोहे की रॉड से सिर पर वार कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गई।

अलमारी खंगाली, सोने के जेवर और नकदी लेकर फरार

महिला के बेहोश होने के बाद बदमाशों ने घर की अलमारियां और बक्से खंगाल दिए। उन्होंने सामान बिखेरते हुए तिजोरी में रखे करीब चार तोला सोने के जेवरात और 50 हजार रुपए नकद निकाल लिए।

वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

होश आने पर पड़ोसियों को दी आवाजकुछ देर बाद महिला को होश आया तो उसने किसी तरह खुद को बंधनमुक्त किया और आसपास के लोगों को आवाज लगाई।

सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

परिजनों के अनुसार, महिला अभी भी पूरी तरह स्वस्थ नहीं है।

रिपोर्ट दर्ज होना बाकी, पुलिस को दी गई सूचना

परिजनों ने बताया कि महिला की तबीयत में सुधार होने के बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई जाएगी। हालांकि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

पुलिस वारदात से जुड़े तथ्यों के आधार पर जांच कर रही है और बदमाशों की तलाश में जुटी है।

Previous Post

विधायक ने 150-फीट लंबे और 30 फीट चौड़े पुल-का किया लोकार्पणः छगनसिंह बोले- यह पुल क्षेत्र के विकास को नई गति देगा

Next Post

सलोदरिया के युवक का शव खेत में मिला, 500 मीटर दूर पड़ी थी बाइक, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

Next Post
सलोदरिया के युवक का शव खेत में मिला, 500 मीटर दूर पड़ी थी बाइक, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

सलोदरिया के युवक का शव खेत में मिला, 500 मीटर दूर पड़ी थी बाइक, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page