• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

अहमदाबाद पहुचे मंत्री देवासी व बाली विधायक राणावतं, बीजेपी obc संगठन मंत्री भी रहे मौजूद, नोट बुक कॉपी की वितरित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 5, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पिन्टु अग्रवाल

अहमदाबाद में शिक्षा समारोह में शामिल हुए राज्य मंत्री ओटाराम देवासी व विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, जरूरतमंद विद्यार्थियों को वितरित की गई नोटबुक-कॉपियां

बाली/अहमदाबाद। पाली जिले के मुंडारा निवासी, सिरोही विधायक एवं पंचायती राज एवं आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री ओटाराम देवासी तथा पूर्व विद्युत राज्य मंत्री एवं बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत अहमदाबाद पहुंचे, जहां मस्कती पंचकूप कपड़ा महाजन युवक मंडल द्वारा आयोजित शिक्षा समारोह एवं नोटबुक-कॉपियां वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में मस्कती पंचकूप कपड़ा महाजन के अध्यक्ष एवं उद्योगपति गौरांग भाई भगत ओर राजस्थान बीजेपी ओबीसी संगठन मंत्री मौहन लाल देवासी पादरला भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सभी अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर पारंपरिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

राज्य मंत्री ओटाराम देवासी के निजी सहायक जगदीश देवासी ने पाली सिरोही ऑनलाइन को बताया कि अहमदाबाद के न्यू क्लॉथ मार्केट में आयोजित इस शिक्षा समारोह में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी एवं बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने सहभागिता कर विद्यार्थियों को नोटबुक एवं कॉपियां वितरित कीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने शिक्षा के क्षेत्र में जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता के लिए नोटबुक एवं कॉपियां वितरण जैसे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक प्रयास समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ जरूरतमंद परिवारों के लिए भी संबल का कार्य करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों, दानदाताओं एवं युवा मंडल के सदस्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी आयोजनों को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।

वहीं पूर्व विद्युत राज्य मंत्री एवं बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने कहा कि समाजहित में आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रम अन्य सामाजिक संगठनों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा को प्रोत्साहित करने वाले ऐसे आयोजन समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और अधिक से अधिक संस्थाओं को इस दिशा में आगे आना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारी, समाज के गणमान्य नागरिक, युवा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Previous Post

पाली-दो ट्रकों की भिड़ंत, ड्राइवर की मौतः हाथलाई गांव के पास हुआ हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Next Post

3 युवतियां, विवाहिता और बुजुर्ग घर से लापताः बिना बताए घर से निकले, परिवार परेशान; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Next Post
3 युवतियां, विवाहिता और बुजुर्ग घर से लापताः बिना बताए घर से निकले, परिवार परेशान; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

3 युवतियां, विवाहिता और बुजुर्ग घर से लापताः बिना बताए घर से निकले, परिवार परेशान; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page