PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में दो ट्रकों में टक्कर हो गई। जिसमे एक ट्रक ड्राइवर बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे गंभीर हालत में पाली से जोधपुर रेफर किया गया।
जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में उसके दोनों पैर टूट गए थे। हादसा हाईवे पर हाथलाई गांव के पास शनिवार रात 10 बजे हुआ।
घायल ड्राइवर का इलाज के दौरान मौतखौड चौकी प्रभारी समुंद्रसिंह राजपुरोहित ने बताया- हादसा शनिवार रात 10 बजे हाईवे पर हाथलाई गांव के पास हुआ। आगे चल रहे ट्रक से दूसरा ट्रक टकरा गया।
इस हादसे में अलवर जिले के रहने वाले ट्रक ड्राइवर मुकेश कुमार (35) गंभीर घायल हो गया।
वह ट्रक के केबिन में फंस गया। काफी मशक्कत के बाद उसे निकाला गया और इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर किया गया।
जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दोनों ट्रक ड्राइवर पाली की तरफ आ रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया।

