PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-आबूरोड में बाइक को पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे में बाइक सवार के सिर में गंभीर चोट आ घई। जिसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
घटना मानपुर-आबूरोड रास्ते रविवार सुबह हुआ। हादसे में बाइक चालक रफीक खान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, रफीक खान मानपुर से आबूरोड की ओर आ रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार ड्राइवर की लापरवाही के कारण ये हादसा हुआ, जिससे रफीक खान सड़क पर गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल रफीक खान को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। इस घटना के कारण क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि राजवाड़ा पुल और नए पुल के आसपास का ये क्षेत्र अक्सर भारी यातायात दबाव में रहता है। सड़क किनारे बसों और अन्य वाहनों की अवैध पार्किंग, दुकानों के बाहर भीड़ तथा दोनों ओर खड़े वाहनों के कारण मार्ग संकरा हो जाता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।नागरिकों ने बताया कि इस क्षेत्र में आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं, लेकिन यातायात व्यवस्था सुधारने और अवैध पार्किंग पर कार्रवाई के लिए प्रशासन की ओर से प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। लोगों ने दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात प्रबंधन और पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।

